वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां शनिवार को सत्ताधारी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देश का माहौल बहुत ही घटिया बना दिया है। महिलाएं, अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। हम देश तोडऩे वालों के खिलाफ लड़ेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोलघर स्थित पराडक़र भवन में पार्टी के रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए राज बब्बर के तरकश से निकले हर तीन भाजपा पर ही निशाना साध रहे थे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर पत्रकारों के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भाजपा लाल हो रही है। कोई भी जब बीमार होता है तो लाल हो जाता है।
राहुल के बयान से भाजपा को बुखार आ गया है, इसलिए वह लाल हो गई है। लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर राज बब्बर ने कहा, हम चुनाव उसके खिलाफ लड़ेंगे जो देश को तोड़ रहे हैं। इन लोगों (भाजपा) ने देश का माहौल बहुत ही घटिया बना दिया है। आप ही बताइए कहां सुरक्षित माहौल है।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope