वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शुक्रवार दोपहर बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन करने पहुंचे। गोदौलिया चौराहे से दोनों नेता अपने समर्थकों संग पैदल ही काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला फूल पहना कर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बाबा को नमन कर गर्भ गृह में पहुंचे और सविधि दर्शन-पूजन कर बाहर निकले। राहुल गांधी और प्रियंका के स्वागत के लिए गोदौलिया द्वार पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। वहीं गोदौलिया द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा।
राहुल और प्रियंका ने धाम परिसर में भक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं दूसरी ओर बाहर आने पर प्रियंका गांधी ने एक महिला से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दर्शन पूजन करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
काशी को राजनीति ²ष्टिकोण से सभी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहीं से पूर्वांचल की पटकथा लिखनी है। सातवें चरण के मतदान से पहले हर कोई बाबा के दर्शन करने आ रहा है।
--आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope