• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाराणसी से मोदी के सामने चुनाव लड़ रहे श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन फार्म,चुनाव आयोग से की शिकायत

Shyam Rangeela, who is contesting against Modi from Varanasi, did not receive nomination form, complained to the Election Commission. - Varanasi News in Hindi

वाराणसी। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि अब श्याम रंगीला को नामांकन फॉर्म नहीं मिल पा रहा है और उन्होंने इसे लेकर वाराणसी जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही श्याम रंगीला ने वाराणसी से पर्चा न मिलने पर चुनाव आयोग से भी इस मामले को लेकर दिशानिर्देश जारी करने को कहा है। श्याम रंगीला ने कहा वाराणसी में नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की प्रक्रिया इतनी जटिल कर दी गई है कि फॉर्म लेना बहुत ज़्यादा मुश्किल हो गया है, घंटों लाइन में लगने के बाद चुनाव कार्यालय से कहा गया कि आप दस प्रस्तावकों के आधार कार्ड की कॉपी (हस्ताक्षर समेत) और उनके फ़ोन नंबर पहले दीजिए तभी फॉर्म के लिये ट्रेज़री चालान फ़ॉर्म मिलेगा। जबकि ऐसा कोई प्रावधान चुनाव आयोग के नियमों में नहीं है। मैं चुनाव आयोग से प्रार्थना करता हूँ कि वो वाराणसी ज़िला प्रशासन को उचित दिशानिर्देश देकर, इस देश के लोकतंत्र में हमारे विश्वास को मज़बूती दें देशवासियों को जानकारी के लिए बता दें कि हमारे पास दस प्रस्तावक है लेकिन उनकी जानकारी नामांकन फॉर्म मिलने के बाद ,उसे भरकर जमा करवाते समय ही चुनाव आयोग को दी जाती है, लेकिन यहाँ ये जानकारी हमसे फॉर्म देने से पहले ही माँग रहे है, क्यों? नियमों के विपरीत हमारे प्रस्तावकों की जानकारी फॉर्म से पहले ही प्राप्त करके इनका आगे का इरादा क्या है ? हम क्यों चुनाव आयोग के नियमों के विपरीत चलें ?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shyam Rangeela, who is contesting against Modi from Varanasi, did not receive nomination form, complained to the Election Commission.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election commission, nomination form, shyam rangeela, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved