• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

Rahul Gandhi and Congress want to spread violence in the country: MP Manoj Tiwari - Varanasi News in Hindi

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी पूरे देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, "महिलाओं को आगे करके विपक्ष के लोग आगे बढ़े थे। उन्हें पता था कि अगर कोई पीएम मोदी पर हमला करता है तो सामने से भी रिएक्शन होगा। यही राहुल गांधी चाहते हैं कि संसद में हिंसा हो, ताकि पूरे देश में हिंसा को फैलाया जा सके।" भाजपा सांसद ने कहा कि जो कृत दो दिन पहले विपक्ष के सदस्यों ने संसद में किया, तो क्या विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री को मारना चाहते हैं? मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को इस बात की तकलीफ है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठ गए। लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी को उस कुर्सी पर नहीं बैठाया है, बल्कि देश की जनता ने बैठाया है।
उन्होंने कहा, "अगर वे (विपक्ष) शांत रहेंगे तो देश में बजट की चर्चा होगी। सबको पता चलेगा कि वाराणसी बुलेट ट्रेन से जुड़ने वाला है। सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन जाने वाली है। देश में 7 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। हर जिले में स्किल सेंटर और गर्ल्स हॉस्टल होंगे। राहुल गांधी अच्छे बजट की चर्चा नहीं होने देना चाहते।"
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ डील में भारत ने अपनी शर्तों पर काम किया है। अमेरिका जैसे देश भारत की शर्तों के साथ डील के लिए आगे बढ़े हैं। इसके चर्चा होने से कांग्रेसियों को परेशानी है।
सांसद मनोज तिवारी ने जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से एक बाइकर की मौत पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह घटना बहुत दुखद है, लेकिन ऐसे-ऐसे हजारों गड्ढे आम आदमी पार्टी अपने 10 साल के कार्यकाल में छोड़कर गई है। भाजपा की सरकार को दिल्ली में सिर्फ सालभर हुआ है।"
उन्होंने कहा कि 15 साल कांग्रेस और 10 साल आम आदमी पार्टी, इन दलों ने दिल्ली में इतने गड्ढे किए कि सुधारने में दो कार्यकाल का समय लगेगा। फिर भी हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली को ठीक किया जाए। फिर भी घटना बहुत दुखद है। मैं शोक व्यक्त करता हूं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi and Congress want to spread violence in the country: MP Manoj Tiwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp manoj tiwari, manoj tiwari, rahul gandhi, congress, violence, country, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved