• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्ञानवापी केस : हिंदू वादी संगठन ने अधिवक्ता हरिशंकर जैन को हटाया

Hindu litigant outfit removes advocate Hari Shankar Jain - Varanasi News in Hindi

वाराणसी । हिंदू पक्षकारों में शामिल हरिशंकर जैन को सभी मुकदमों से हटा दिया गया है। इसका ऐलान ज्ञानवापी मामले में लीगल बैकअप देख रही संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने किया है। साथ ही, बिसेन ने हरिशंकर जैन की अध्यक्षता में चल रही हिंद साम्राज्य पार्टी से भी इस्तीफे देने का ऐलान किया है। बिसेन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "मैंने हिंद साम्राज्य पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसमें मैं राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय महासचिव के पदों पर रहा हूं।"
ज्ञानवापी मामले पर उनके फैसले के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, बिसेन ने कहा, "जैन इस मामले में केवल एक वकील हैं और एक वकील को कभी भी बदला जा सकता है।"
जैन और बिसेन के बीच मतभेद 6 मई के बाद कोर्ट आयोग के सर्वेक्षण के साथ खुलकर सामने आने लगे थे। जब वीवीएसएस प्रमुख द्वारा केस वापस लेने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
9 मई को बिसेन ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मामले से जुड़े अन्य पांच मामलों के लिए बयान दिया था, जिसमें वह एक वादी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hindu litigant outfit removes advocate Hari Shankar Jain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindu litigant outfit removes advocate hari shankar jain, hari shankar jain, gyanvapi case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved