• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाराणसी में सिलेंडर से गैस लीक, मकान ढहने से दो लोगों की मौत

Gas Cylinder Leak in Varanasi: Two Dead as House Collapses - Varanasi News in Hindi

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में धमाका हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ घायल हुए हैं जिनका इलाज हो रहा है। एडीसीपी वरुणा जोन नीतू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद विस्फोट होने की बात सामने आई है। घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था और गैस लीक होने के कारण आग लग गई। उसके बाद अचानक धमाका हो गया, जिससे पूरा ढांचा गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर सिलेंडर मिला है। रेगुलेटर टूटा पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास स्थित एक गली में मंगलवार उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर रिसाव से हुए तेज धमाके से एक मंजिला मकान अचानक धराशायी हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और पूरा इलाका दहल उठा। सभी घायलों को तत्काल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो मकान मलबे में तब्दील हो चुका था। आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gas Cylinder Leak in Varanasi: Two Dead as House Collapses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gas cylinder leak in varanasi, varanasi, gas cylinder leak, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved