• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाराणसी में फ्रांसीसी महिला की पिटाई, दुष्कर्म

French woman beating, misbehavior in Varanasi - Varanasi News in Hindi

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में एक समाजसेवी संस्था के साथ काम कर रही फ्रांसीसी वृद्ध महिला के साथ संस्था के चौकीदार ने न केवल मारपीट की, बल्कि दुष्कर्म कर फरार हो गया। गुरुवार सुबह महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। बताते हैं कि लगभग 65 वर्षीय वृद्धा 40 वर्षो से बनारस में रहकर शूलटंकेश्वर में समाजसेवी संस्था 'किरण' से जुड़कर समाजसेवा का काम कर रही थी। वह शूलटंकेश्वर के ही पास श्रीगंगे रिसोर्ट में किराए पर रहती थी, जिनकी सुरक्षा के लिए मिर्जापुर निवासी चौकीदार ओमप्रकाश सिंह को रखा गया था।
बुधवार देर रात चौकीदार ओमप्रकाश जबरदस्ती उनके कमरे में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जिसका वृद्धा ने विरोध किया। इस पर चौकीदार ने वृद्धा की पिटाई की और दुष्कर्म किया। बुरी तरह पीटे जाने से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद चौकीदार फरार हो गया।
गुरुवार सुबह महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उसे महिला अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी और कबीरचौरा के जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़िता का हाल-चाल लिया। महिला का इमरजेंसी में उपचार जारी है। पुलिस फरार चौकीदार की तलाश में जुट गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-French woman beating, misbehavior in Varanasi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varanasi news, prime minister narendra modi, up crime, up hindi news, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved