• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कड़ाके की ठंड के बावजूद बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, काशी में दिखा अपार उत्साह

Despite the biting cold, devotees thronged to see Baba Vishwanath; immense enthusiasm witnessed in Kashi - Varanasi News in Hindi

वाराणसी । उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। शीतलहर व कई इलाकों में हल्की बूंदाबंदी ने सर्दी और बढ़ा दी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रद्धालुओं के बीच बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों में बाबा विश्वनाथ के प्रति आस्था के सामने ठंड का कोई असर नहीं दिख रहा है। एक श्रद्धालु ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ठंड का कोई असर नहीं है। बाबा का आशीर्वाद चाहिए, जिसके आगे सब कुछ भूल जाते हैं। ज्यादा भीड़ नहीं है। यहां सब कुछ सामान्य है। यही वजह है कि अच्छे से दर्शन हुए हैं। इस दौरान, एक युवक ने कहा कि वाराणसी में धुंध और ठंड बहुत ज्यादा है, लेकिन इस ठंड में काशी घूमने में आनंद आ रहा है। सनातन की यही खूबी है कि भगवान की आस्था पहले है। लोगों को भगवान का बुलावा मिलता है और वह दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के अच्छे से दर्शन हो पाते हैं।
एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि ठंड के मौसम में सर्दी रहेगी, लेकिन काशी विश्वनाथ के दर्शन बड़ी बात होती है। उनके दर्शन के लिए कोई ठंड नहीं लगती है।
वहीं, एक महिला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुकाबले वाराणसी में ठंड कम है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ने बुलाया था और हम लोग दर्शन करने के लिए आए हैं। लोगों की भीड़ काफी है, लेकिन दर्शन अच्छे से हुए हैं।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6 और अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा, प्रयागराज में शुक्रवार सुबह 8 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 6.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों (पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर व पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़ों में प्रदेश में न्यूनतम दृश्यता कई स्थानों पर शून्य मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत दिवस व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अति शीत दिवस भी दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Despite the biting cold, devotees thronged to see Baba Vishwanath; immense enthusiasm witnessed in Kashi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kashi, cold, baba vishwanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved