• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोरोना वायरस - बीएचयू की लैब बंद, नमूने भेजे जा रहे लखनऊ

Corona virus - BHU lab closed, samples are being sent to Lucknow - Varanasi News in Hindi

वाराणसी, । एक महिला वैज्ञानिक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला बंद कर दी गई है और वहां एकत्र किए गए नमूने अब लखनऊ भेजे जा रहे रहे हैं। वैज्ञानिक शुक्रवार को वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया, "बीएचयू की लैब से कुल मिलाकर 64 रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा था। कोई रिपोर्ट प्राप्त होने की संभावना नहीं दिखने पर गत शुक्रवार को लैब को बंद कर दिया गया।" उन्होंने कहा कि संपर्क में आने से संक्रमित हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। शनिवार को जो 46 नमूने एकत्र किए गए, उनमें एक परिवार के 9 सदस्यों सहित बीएचयू की संक्रमित महिला वैज्ञानिक के रिश्तेदारों के भी नमूने हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की लैब में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को संक्रमित पाए गए 9 लोगों के निकट संपर्क में जो 35 लोग आए थे, उन सबकी पहचान कर ली गई है और उनके नमूने रविवार को एकत्र किए जा रहे हैं। कोरोना के लक्षण वाले ये लोग हॉटस्पॉट इलाकों में पाए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पहचान किए गए इन लोगों के नमूने लेने के लिए इन सबको ईएसआई अस्पताल ले जाया जा रहा है। इनमें से कुछ लोगों के रिश्तेदारों ने कहा कि वे अपने घर में ही नमूना देना चाहते हैं, तो उनके लिए वैसी ही व्यवस्था की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corona virus - BHU lab closed, samples are being sent to Lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, bhu l, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved