• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नेगेटिव राजनीति कर रही है ‌BJP, हमारा लक्ष्य उनको हराना है : प्रियंका गांधी

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज में हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ गंगा पूजन भी किया। इसके बाद वह मंदिर के बाहर कार्यकर्तार्ओं से भेंट कर मनइया घाट से सीधा नाव में सवार होकर गंगा यात्रा के लिए रवाना हो गईं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी लगातार नेगेटिव राजनीति कर सकती है, लेकिन हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते। हमारा उद्देश्य बीजेपी को हराना है। प्रियंका ने कहा कि गंगा इस देश की संस्कृति और परंपरा है। वह किसी के बीच भेदभाव नहीं करती हैं।

संविधान खतरे में इसलिये निकलना पड़ा घर से बाहर
प्रयागराज में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज देश का संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं काफी वर्षों से घर में थी, लेकिन अब देश संकट में है। प्रियंका बोलीं कि आज किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है, पिछले पांच साल में देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए वोट दें।

मायावती को प्रियंका का जवाब
मायावती के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जवाब दिया है। प्रियंका ने दो टूक कहा कि हम किसी कन्फ्यूजन में नहीं हैं। हम भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। बोट यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अधिकार मांगने वालों को सरकार दबाने की कोशिश करती है। बेमतलब के मुद्दों में उलझाया जा रहा है, आज नौजवान और किसान परेशान है।

जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए, आप अपने वोट को हल्का मत समझिए। हमारी राजस्थान, मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद किसानों का ऋण माफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव दुमदुमा पहुंच गई हैं। नाव से उतर कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। बोट यात्रा का अगला पड़ाव सिरसा होगा, जहां वे शहीद के घर भी जाएंगी।


प्रियंका गांधी ने इससे पहले अक्षय वट के भी दर्शन किए। प्रियंका सड़क मार्ग से मनइया घाट पहुंची थीं, जहां से उन्होंने स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के आने का मनइया घाट और संगम नोज पर इंतजार करते दिखाई दिए। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी संगम नोज पहुंचे।

इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी। प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा के दौरान प्रियंका संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों से भी चर्चा करेंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वह तीन दिवसीय दौरे के तहत प्रयागराज और वाराणसी में प्रचार करेंगी। प्रचार का आगाज प्रियंका ने गंगा यात्रा के साथ किया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका जी आज प्रयागराज से वाराणसी की गंगा जी में यात्रा कर रही हैं, उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, गंगा तट पर बसे लोगों को पहली बार इतनी बड़ी शख्सियत से मिलने का अवसर मिलेगा, विशेष कर मांझी, केवट मछुआरों को जिनका धीरे-धीरे रोजगार छिनता जा रहा है।
वह प्रयागराज से गंगा नदी में नौका यात्रा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। इस दौरान वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress general secretary Priyanka Gandhi to visit Ganga Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress general secretary priyanka gandhi to visit ganga yatra, congress general secretary priyanka gandhi, priyanka gandhi, up congress president rajbabbar, pm narendra modi, congress leader digvijay singh, general election 2019\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved