• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम योगी ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

CM Yogi Offers Prayers to Kashi Kotwal and Baba Vishwanath - Varanasi News in Hindi

वाराणसी । गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की। यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की। सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।
इसके पहले शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेका में विक्रमादित्य महानाट्य के शुभारंभ किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यह सांस्कृतिक बंधन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा से सशक्त हो रहा है। काशी सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण नगरी है। मां गंगा के तट पर इस महान नाट्य रूपांतरण की पहली प्रस्तुति इसलिए भी विशेष बन जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi Offers Prayers to Kashi Kotwal and Baba Vishwanath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, kashi kotwal, baba vishwanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved