• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम योगी ने बारिश के बीच 'नमो प्लॉगेथॉन' को हरी झंडी दिखाई

CM Yogi flagged off NaMo Ploughathon amidst rain - Varanasi News in Hindi

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा 'स्वच्छता ही सेवा' का शुभारंभ किया। इसके तहत सीएम ने नमो प्लॉगेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वॉलंटियर्स को भी रवाना किया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर यह आयोजन किया गया। सीएम योगी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए झोला व 'स्वच्छता ही सेवा' टी-शर्ट भी लोगों को भेंट किया। नमो प्लॉगेथॉन के तहत सैकड़ों वॉलंटियर्स तेज बारिश के बीच जुबां पर 'भारत मां की जय, वंदे मातरम और हाथों में छाता लिए' रैली में शामिल हुए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी के साथ मोदी ने केंद्र में लगातार दो बार बहुमत के साथ गैर-कांग्रेसी सरकार बनाकर भारत की राजनीति में एक बड़ी लकीर खींची है। साल 2024 में तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानी मानी हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi flagged off NaMo Ploughathon amidst rain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, namo ploughathon, rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved