• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BHU बवाल: कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

वाराणसी। बनारस विश्वविद्यालय में हुए बवाल के मामले में कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर ओ एन सिंह ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया है। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ने बीती रात अपना इस्तीफा कुलपति जीसी त्रिपाठी को सौंपा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ओ एन सिंह के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। ज्ञातव्य है कि वाराणसी कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने मंगलवार को बीएचयू बवाल मामले की जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी। इस रिपोर्ट में माहौल बिगाडने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस जांच रिपोर्ट के बाद यूपी सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं विपक्षी दलों ने कुलपति को तत्काल हटाने की मांग की है। वाराणसी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएचयू प्रशासन ने पीडिता की शिकायत पर गौर नहीं किया और ना ही समय रहते समाधान किया। इस जांच रिपोर्ट के बाद बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। म् कौन होता है प्रॉक्टर?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BHU Chief Proctor Resigns Over Violent Protests, Pressure Mounts on VC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhu protest, bhu chief proctor, bhu chief proctor resigns, violent protests in bhu, pressure mounts on bhu vice chancellor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved