• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईनार बरवा में दहशत का माहौल, गरीब परिवारों ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा

An atmosphere of terror in Inar Barwa, poor families sought protection from the administration - Varanasi News in Hindi

रामनगर (वाराणसी)। होली के दौरान हुए विवाद के बाद ईनार बरवा गांव में भय का माहौल बन गया है। गांव के गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि गांव के ही दबंग लोग उन्हें लगातार मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वे अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीड़ित परिवारों ने रामनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि होली के दिन मामूली विवाद हुआ था, लेकिन इसके बाद से दबंगों का डर इस कदर बढ़ गया है कि वे घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं। महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गांव की पीड़ित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो यह विवाद और गंभीर रूप ले सकता है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है और गांव में अमन-चैन बहाल कर पाता है या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An atmosphere of terror in Inar Barwa, poor families sought protection from the administration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atmosphere, terror, inar, barwa, poor, families, sought, protection, administration, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved