• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव को है उनका इंतजार

Big B ancestral village Babu Patti awaits his return eagerly - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़ (उप्र)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के 'बाबू पट्टी' में हुआ था। उनके गांव के लोग महानायक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गांव वाले अपने घरों की पुताई के साथ-साथ रोड पर इकट्ठे कूड़े-कचरे को साफ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान कहा था कि वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव में जाने के बारे में सोच रहे हैं। 20 अक्टूबर से प्रसारित 'कौन बनेगा करोड़पति' के एपिसोड में भिलाई छत्तीसगढ़ की प्रतियोगी अंकिता सिंह हॉट सीट पर बैठीं। एक सवाल के जवाब में अंकिता ने 'वीडियो-कॉल-ए-फ्रेंड' लाइफलाईन का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने चाचा को फोन लगाया।
चाचा जवाब के दौरान अमिताभ बच्चन से बात की और उनसे अपने पैतृक गांव जाने का आग्रह किया।
जिसपर सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपने परिवार से अपने पैतृक गांव बाबू पट्टी में जाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने गांव के बच्चों के लिए एक स्कूल बनाने की इच्छा भी व्यक्त की। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big B ancestral village Babu Patti awaits his return eagerly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: babu patti, pratapgarh, uttar pradesh, excitement, amitabh bachchan, big b, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz, pratapgarh news, pratapgarh news in hindi, real time pratapgarh city news, real time news, pratapgarh news khas khabar, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved