• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश : बिजली का बिल ज्यादा आने पर युवक ने फांसी लगाई

Uttar Pradesh: Young man commits suicide after getting high electricity bill - Unnao News in Hindi

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशालपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया कि बिजली का बिल अधिक आने से बेटा परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भारत पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के साथ जांच पड़ताल शुरू की है। कुशलपुर गांव के रहने वाले महादेव का 25 वर्षीय बेटा शुभम बुधवार की सुबह घर के अंदर बने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह जब शव लटकता देख तो पिता महादेव चीखने चिल्लाने लगा। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने अचलगंज थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शुभम के शव को फांसी के फंदे से उतारकर जांच पड़ताल करने के बाद पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता महादेव ने बताया कि पिछले माह उसके घर बिजली के कनेक्शन का बिल 1 लाख नौ हजार रुपए आया अधिकारियों के यहां कई दिन तक चक्कर काटा इसके बाद 16 हजार रुपए जमा किया। इस अक्टूबर में फिर से बिजली विभाग के अफसर ने 8 हजार रुपए का बिल बनाकर भेज दिया। बिजली का बिल देखने के बाद से बेटा फिर परेशान हो गया और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया बिजली विभाग के अफसर को जिम्मेदार बताया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Young man commits suicide after getting high electricity bill
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unnao, kushalpur village, achalganj police station, youth, suicide, electricity bill, father, police, investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, unnao news, unnao news in hindi, real time unnao city news, real time news, unnao news khas khabar, unnao news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved