उन्नाव। आरोपियों द्वारा जलाई गई उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता की मौत के बाद जहां पूरे देश में रोष व्याप्त है, वहीं उन्नाव पुलिस अपने उसी पुराने निर्दयी रवैये पर कायम है। जानकारी मिली है कि हिंदूपुर गांव, जहां उन्नाव पीडि़ता को आरोपियों ने जलाया था, वहां की एक महिला ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की उसकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कथित तौर पर पुलिस ने महिला से कहा कि जब दुष्कर्म हो उसके बाद आना, तभी शिकायत दर्ज होगी। पुलिस स्टेशन में पुलिस ने महिला से कहा, रेप तो हुआ नहीं, जब होगा तब आना। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
महिला ने कहा, मैं अपनी दवाई लेने जा रही थी। तभी तीनों ने मुझे रोका और मेरे कपड़े खींचने लगे। उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। महिला ने आरोपियों की पहचान भी की। इसके बाद जब वह शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया और दुष्कर्म होने के बाद आने के लिए कहा।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope