• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Unnao Gangrape Case : DNA मिलान के लिए आरोपियों के ब्लड सैंपल लिए गए

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच दिसंबर को एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसे जलाने के मामले में डीएनए मिलान के लिए पांचों आरोपियों के खून के नमूने लिए हैं। युवती की पांच दिसंबर को जलाए जाने के अगले दिन मौत हो गई थी। नमूने मंगलवार को लिए गए और पीडि़ता के डीएनए के साथ इनका मिलान किया जाएगा। एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को पांचों आरोपियों -शुभम, शिवम, हरि शंकर, उमेश और राम किशोर- के रक्त और डीएनए नमूने लेने के लिए पुलिस को अनुमति दी थी। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने कहा, हमने दुष्कर्म पीडि़ता के सामान जैसे उसके कपड़े, सेल फोन, बैग और बोतल को संरक्षित किया है। हम आरोपियों के डीएनए नमूनों का मिलान करेंगे। उन्होंने कहा, हम चार्जशीट दाखिल करने से पहले पूरे मामले को वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित करेंगे। हमने अब तक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जैसे आरोपियों के मोबाइल फोन के लोकेशन। यह महज संयोग नहीं हो सकता है कि सभी पांच युवक उसी स्थान के पास मौजूद थे, जहां युवती को जलाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unnao Gangrape Case : All accused blood sample taken for dna matching
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unnao gangrape case, all accused, blood sample, dna matching, unnao case, uttar pradesh, sit, chargesheet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, unnao news, unnao news in hindi, real time unnao city news, real time news, unnao news khas khabar, unnao news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved