उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक विवाह समारोह में रसगुल्ला खाने पर विवाद दंगल में तब्दील हो गया। बारातियों ने एक रसगुल्ले की जगह दो रसगुल्ले खाने को लेकर बवाल मचा दिया। यह बवाल इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। आखिर में बारात बैरंग लौट गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्नाव के कर्मापुर गांव में एक युवती की शादी खुंटहा गांव के निवासी शिवकुमार के साथ तय हुई थी। गुरुवार शाम बरात कर्मापुर पहुंची। दुल्हन के पिता ने सभी बरातियों से खाने का आग्रह किया। खुशनुमा माहौल में खलल तब पड़ा, जब अचानक दूल्हे के चचेरे भाई मनोज के साथ लड़की वालों की बहस होने लगी। खाने की प्लेट पर मनोज ने दो रसगुल्ले रखे थे, जबकि कन्या पक्ष ने हर बाराती को एक ही रसगुल्ला देने की बात हलवाई से कही थी।
लेकिन, दिक्कत यह हो गई कि मनोज ने दो रसगुल्ले रख लिए। लड़कीवालों ने मनोज को टोक दिया। बात छोटी थी, लेकिन आनन-फानन में इज्जत तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। यह रसगुल्ला विवाद इतना बढ़ जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope