• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सेंगर दोषी करार

Delhi Tis Hazari Court holds guilty the 7 accused including expelled EX BJP MLA Kuldeep Singh Senger for the custodial death of Unnao rape victim father - Unnao News in Hindi

उन्नाव/नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया है। उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित 7 लोगों को दिल्ली की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि आपका आशय नहीं था, लेकिन जिस तरीके से मारा गया, वो क्रूर था। ऐसे में आपको दोषी करार दिया जाता है। कोर्ट ने चार आरोपियों को बरी कर दिया है। आपको बताते जाए कि इस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कुल 11 आरोपी थे। इनमें से 4 बरी किए गए है। बाकी 7 को कोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में हुई मौत का दोषी माना है। सजा का ऐलान 12 मार्च को किया जाएगा। आरोपी कुलदीप सेंगर समेत जिन 7 लोग को दोषी करार दिया गया है, इनमें से दो यूपी पुलिस के अधिकारी है। एक एसएचओ है, दूसरा सब इंस्पेक्टर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Tis Hazari Court holds guilty the 7 accused including expelled EX BJP MLA Kuldeep Singh Senger for the custodial death of Unnao rape victim father
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi tis hazari court, ex bjp mla kuldeep singh senger, kuldeep singh senger, unnao rape case, unnao rape victim father death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, unnao news, unnao news in hindi, real time unnao city news, real time news, unnao news khas khabar, unnao news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved