• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी सरकार का खत्म हो चुका इकबाल, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : शिवपाल यादव

Yogi government credibility is over, law and order is in shambles in the state: Shivpal Yadav - Sultanpur News in Hindi

सुल्तानपुर,। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शोभावती वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं। सूबे में लगातार हत्याएं हो रही हैं। योगी सरकार का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से जनता का विश्वास खो चुकी है। शिवपाल यादव ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी इंडिया गठबंधन की जीत का बड़ा दावा किया। उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि चुनाव आयोग इस सीट पर जब फैसला लेगा, तब यहां चुनाव होगा। मुझे भरोसा है कि मिल्कीपुर सीट भी समाजवादी पार्टी ही जीतेगी।
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें फिलहाल खाली हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नौ सीटों पर ही उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें थीं।
वहीं बहराइच घटना पर शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा कराई गई यह घटना है। सभी ने देखा खुद भाजपा के विधायक ने भाजपा के लोगों पर एफआईआर लिखवाया है।
सुलतानपुर में व्यापारी हत्याकांड पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निष्पक्ष नहीं है। ये बईमान सरकार है, इसलिए पूरे प्रदेश में घटनाएं हो रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi government credibility is over, law and order is in shambles in the state: Shivpal Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivpal yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved