• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जानिये इस परिषदीय स्कूल में क्यों मनाया जाता है वार्षिकोत्सव

सुलतानपुर।प्राइवेट स्कूलों में अपने प्रचार-प्रसार के लिये वार्षिक उत्सव मनाने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन किसी खास मकसद से परिषदीय स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया जाये तो यह सुनकर आपको ताज्जुब होगा। जी हां,सुनने में भले ही आपको हैरत हो रही हो लेकिन है यह सच।सुलतानपुर के एक परिषदीय स्कूल में ग्रामीण अंचलों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के मकसद से पिछले कई वर्षों से वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। खास बात यह है कि ग्राम प्रधान के द्वारा शुरू की गई इस पहल में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है। गांव देहात के सरकारी स्कूल की यह अनोखी पहल न केवल दूसरे परिषदीय स्कूलों के लिये प्रेरणा है बल्कि निजी स्कूलों के लिये चुनौती भी है । धनपतगंज ब्लाक के टीकर गांव में स्थित यह पूर्व माध्यमिक विद्यालय दूसरे परिषदीय स्कूलों के लिये आईकान बन गया है । दरअसल इस स्कूल की पहल ने न केवल दूसरे ग्राम प्रधानों बल्कि स्कूली शिक्षकों को एक रास्ता दिया है। पिछले कई वर्षों से यह स्कूल अपना वार्षिक उत्सव मनाता आ रहा है। इस दिन न केवल गांव के तमाम अभिभावकों को बुलाकर उनमें प्राइमरी स्कूलों के प्रति बनी हीन भावना को दूर करने का प्रयास किया जाता है बल्कि मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया जाता है ।
खास बात यह कि यह सारा आयोजन ग्राम प्रधान की ओर से किया जाता है।ग्राम प्रधान की ओर से कक्षा 8 में प्रथम , दितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को साइकिल और घड़ी देकर प्रोत्साहित किया जाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-why this year annual festival is celebrated in this council school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: why this year, annual festival, celebrated, council, school , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved