खागा-फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में ठेके पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य में लगे दो कर्मचारियों की करंट लगने से मौत हो गई और तीसरा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हिसांगपुर मडवा गांव में विद्युतीकरण का काम का ठेका बजाज कंपनी को मिला है। कर्मचारी बिजली के पोल व तार लगा रहे थे कि अचानक बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। पोल में तार जोड़ रहे रिंकू (21) निवासी हिसामपुर तथा शुभम (20) निवासी सांगीपुर थाना जिला प्रतापगढ़ की करंट लगने से मौत हो गई। वही जंग बहादुर (30) निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक घटना को देख लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
-आईएएनएस
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली का स्वागत करेगी कांग्रेस
भारत में लगभग 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, कर्नाटक सबसे आगे
लालू की रिहाई के लिए तेजप्रताप, रोहिणी ने लिखा 'आजादी पत्र'
Daily Horoscope