• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फ़र्जीवाड़े के आरोपियों की संरक्षणदाता कुड़वार पुलिस पर सख्त हुए डिप्टी सीएम, एसपी से मांगी रिपोर्ट

सुल्तानपुर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर भले ही वर्दीधारियों पर सख्त हों लेकिन वर्दीधारियों पर इस सख्ती का कोई असर नहीं। बानगी के तौर पर कुड़वार थाने की पुलिस को ही ले लीजिए, कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 5 आरोपियों के विरूद्ध फ़र्जीवाड़े से सम्बंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को डायल 100 की टीम पकड़ कर थाने लाई तो तत्कालीन एसओ ने उसे छोड़ दिया। इस पूरे प्रकरण की शिकायत डिप्टी सीएम केशव मौर्य से हुई तो उन्होंने सख्ती बरतते हुए एसपी से रिपोर्ट तलब किया, तो पुलिस की ओर इसमें भी हीलाहवाली बरती जा रही है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था संगीन धाराओं में मुकदमा
सनद रहे के कुड़वार थाना अन्तर्गत खाझापुर निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी का पट्टीदारों से विवाद चल रहा, पूर्व में जिसमें मौके का फाएदा उठाकर पट्टीदारों ने पुलिस को हमवार का धोखाधाडी का ताना-बाना बुन डाला था। भुक्तभोगी ने थाने की पुलिस से लेकर अफसरों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई किसी ने लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। नतीजतन भुक्तभोगी ने कोर्ट की शरण लिया।

बीते 21 अक्टूबर 2016 को कोर्ट के निर्देश पर वीरेंद्र कुमार तिवारी समेत 5 के विरूद्ध संगीन मामलों में मुकदमा कुड़वार थाने में दर्ज हुआ। कोर्ट के निर्देश पर पांचो आरोपियों के विरुद्ध भा.द.वि. की जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सज़ा का प्राविधान है।
100 डायल टीम ने आरोपी को था पकड़ा, थाने से एसओ ने था छोड़ा
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुए क़रीब 5 माह बीत गए थे लेकिन सरेराह चलने वाले आरोपी पुलिस को ढूंढने नहीं मिल रहे थे। जबकि भुक्तभोगी के शिकायती पत्र में लिखे गए पहलू को साक्ष्य के तौर पर मानें तो उससे कुड़वार पुलिस की काली करतूत सामने आई है। थाने की पुलिस पर आरोप है के 19 मार्च 16 को डायल 100 की टीम आरोपी वीरेंद्र तिवारी को पकड़ कर थाने पर भी ले आई। लेकिन तत्कालीन एसओ ने उससे साठ-गांठ कर छोड़ दिया था। इसके बाद मीडिया में एसओ का जब ये कारनामा जगजाहिर हुआ तो उन्होंने भुक्तभोगी को ही फ़र्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली।
दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाई:एसपी
फिलहाल इस पूरे मामले पर जब एसपी रोहन पी कन्य से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा के उन्होंने हाल ही में ज़िले का चार्ज लिया है, मामला अभी संज्ञान में नहीं है।
मीडिया के माध्यम से अब मामला प्रकाश में आया है, जिसकी तत्काल प्रभाव से जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-police soft on accused in sultanpur now sp want report
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police soft, accused, sultanpur, sp, want report, kesav prasad maurya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved