• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिलेश शासन से अधिक बीजेपी शासन में है अपराध: मेराज अहमद खान

Meraj Ahmed Khan attacked on bjp goverment in sultanpur - Sultanpur News in Hindi

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद खान के नेतृत्व में लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत तातोमुरैनी गांव में सदस्यता अभियान का शिविर लगाया गया। सदस्यता अभियान शिविर में राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद खान ने बताया कि सभी विधानसभाओ में बूथ स्तर पर शिविर लगाकर समाजवादी पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के और आज योगी सरकार के तुलनात्मक रूप से लोगो को अवगत कराया जा रहा है।
वहीं कार्यकर्ताओं व उपस्थिति जनताको सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के शासन से अधिक अपराध बीजेपी शासन में हो रहा है ।

सपा सरकार जितनी बिजली मुहैया कराती थी उसमें योगी जी एक यूनिट की बढ़ोत्तरी नही कर पायें। अभी तक ग्रामीणों को सिचाई, मड़ाई के लिये पर्याप्त बिजली नही मिल रही है, कानून व्यवस्था का आलम यह है कि सुरक्षा करने वाले ही स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिनके हाथ में कानून का डंडा होना चाहिये वे झाड़ू लगा रहे हैं जब झाड़ू लगाने के लिये नियुक्तिया हुई है तो उनसे कार्य लेने में असमर्थता क्यों। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ से अह्वन किया की क्षेत्र में बूथ स्तर पर जनता की समस्याओ पर नजर रखे और सामाधान के लिये पार्टी कार्यलय पर सम्पर्क करें जितना सम्भव होगा सहायता की जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान 200 लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई गयी। इस मौके पर जिला सचिव खुर्शीद अहमद , हाफ़िज़ इमरान, मास्टर असलम , हाफिज जाहिद, सरवर खान , मुहम्मद मुस्तफा, रफीक खान, अज़हर खान, अफसर खान, जावेद खान, कमलूद्दीन खान, राज कुमार गुप्ता, श्याम नारायण विश्वकर्मा , श्यामलाल यादव, राज बहादुर यादव, सजीवन पाल, जगदम्बा यादव आदि लोग उपस्थिति रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meraj Ahmed Khan attacked on bjp goverment in sultanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meraj ahmed khan, attacked, bjp goverment, sultanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved