• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक विकास होता है- डी.एम

By Yoga human body remains healthy and mental development said DM sultanpur - Sultanpur News in Hindi

सुलतानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय पर पंत स्टेडियम में जनपद स्तरीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह ने द्वीपप्रज्जवलित कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सुलतानपुर जनपद में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न सभी 14 विकास खण्ड मुख्यालयों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने योग में प्रतिभाग कर रहे लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि योग से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिये। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने का आवाहन् किया।
जिलाधिकारी ने योग कराने वाले भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक अरूण योगी व उनकी टीम के सदस्यों तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि.रा./नोडल अधिकारी अमरनाथ राय एवं उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय व सम्बन्धित अधिकारियों को बधाई दी।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में अरूण योगी व उनकी टीम द्वारा योग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय द्वारा अनुशरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकेश्वर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ब्रम्हदेव सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, सी.एम.ओ. डॉ.रमेश चन्द्रा, डी.एफ.ओ. के.सी.वाजपेयी, डी.डी.ओ. बृजकिशोर पाठक, पी.डी. एस.के.द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के.के.सिंह, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, डी.सी.बी.बी.सिंह, उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, डी.एस.ओ. संजय कुमार प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, एस.ओ.सी. शीतलेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर आशाराम वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी , विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र/छात्रायें, अधिवक्ता, चिकित्सक, मीडिया बन्धु, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी व सम्भ्रांतजनों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-By Yoga human body remains healthy and mental development said DM sultanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yoga, human body, remains healthy, mental development, dm sultanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved