• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेत पर गए युवक पर जंगली जानवर का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

A young man who went to the farm was attacked by a wild animal, admitted to hospital in critical condition - Sitapur News in Hindi

सीतापुर। जनपद में जंगली जानवरों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र के सिसैया दरियाना गांव की है, जहां खेत पर गए युवक राकेश कुमार पर जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। राकेश कुमार पर जानवर के हमले के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत सीएचसी तंबौर अस्पताल में भर्ती कराया। राकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। घायल किसान के पुत्र सचिन विश्वकर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दर्ज कराई है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, और लोग जंगली जानवरों के आतंक को लेकर चिंता जता रहे हैं। प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A young man who went to the farm was attacked by a wild animal, admitted to hospital in critical condition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sitapur, wild animal attack, sisayya dariyana village, tambaur police station, rakesh kumar, rural danger, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sitapur news, sitapur news in hindi, real time sitapur city news, real time news, sitapur news khas khabar, sitapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved