• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीतापुर में युवक ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की, बाद में खुद को भी उड़ाया

In Sitapur, a young man shot dead five members of his family and later blew himself up. - Sitapur News in Hindi

सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। नशेड़ी युवक ने अपनी मां-पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याओं के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक ने शनिवार तड़के वारदात को अंजाम दिया। घटना सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ, इंस्पेक्टर सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। परिवार के लोग उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसकी को लेकर रात में विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार तड़के यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Sitapur, a young man shot dead five members of his family and later blew himself up.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sitapur, shot dead, crime news in hindi, crime news, sitapur news, sitapur news in hindi, real time sitapur city news, real time news, sitapur news khas khabar, sitapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved