• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Uttar Pradesh: Stone pelting during idol immersion in Siddharthnagar, angry people blocked the road - siddharth nagar News in Hindi

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों ने पथराव किया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। मामला डुमरियागंज नगर पंचायत के माली मैनहा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु सोमवार शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे। तभी क्षेत्र में स्थित मस्जिद के पास से कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा पर पथराव कर दिया, जिससे मां लक्ष्मी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में प्रतिमा को ले जाया जा रहा था, उसमें सवार दो लड़कियों को भी चोट लग गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बीच चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पत्थरबाजी की घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरियागंज के एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के ही बहराइच में 13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बाद में एक 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान घर, दुकान, अस्पताल, बाइक और कारों में आग लगा दी गई। पुलिस के अनुसार, 13 से 16 अक्टूबर के बीच छह नामजद समेत लगभग 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज किए गए। इस मामले में 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Stone pelting during idol immersion in Siddharthnagar, angry people blocked the road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: siddharthanagar, uttar pradesh, idol immersion, stone pelting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, siddharth nagar news, siddharth nagar news in hindi, real time siddharth nagar city news, real time news, siddharth nagar news khas khabar, siddharth nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved