कैराना, शामली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने
कैराना सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोक संवेदना व्यक्त
करते हुए कहा कि बाबू हुकुम सिंह का निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र
की आपूर्णीय क्षति है। हुकुम सिंह जी का संघर्षशील जीवन हम सभी के लिए
सदैव प्रेरणादायी रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह
की पार्थिव देह पर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोक संवेदना व्यक्त
करते हुए डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि हुकुम सिंह जी के हम सभी को असमय छोडकर
चले जाने से, कभी न भरने वाली रिक्तता दे गए है। फौज के अफसर से लेकर
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अनवरत अथक संघर्ष यात्रा हम सभी के लिए
प्रेरणादायी है। इस अपार दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी हुकुम सिंह के परिवार के साथ है। हुकुम सिंह की स्वर्गारोहण यात्रा भाजपा को
स्तब्ध कर गई है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope