• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : शामली में दो सगे भाइयों ने की चाची की हत्या, गिरफ्तार

UP: Two real brothers killed their aunt in Shamli, arrested - Shamli News in Hindi

शामली। यूपी के शामली जिले में कैराना थाना इलाके में पैसों के लेन-देन के चलते 40 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बालिस्टर और धर्म के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी यह जानकारी दी। शामली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि सोमवार देर रात को एक महिला की हत्या के संबंध में कैराना थाना पुलिस को सूचना मिली थी। बुच्चाखेड़ी गांव में 40 वर्षीय महिला का एक मकान के अंदर से शव मिला था, जिसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से कटे होने के निशान थे। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतका की पहचान बाला देवी जो कि बुच्चाखेड़ी गांव के रहने वाली के रूप में हुई।
एसपी ने कहा कि मृतका के पति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी।
एसपी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि मृतका बाला देवी और आरोपी बालिस्टर और धर्म के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों भाईयों ने घटना को अंजाम दिया।
एसपी ने कहा कि आरोपी बालिस्टर और धर्म ने अपराध को कबूल किया है कि करीब एक महीने पहले उन्होंने अपनी चाची बाला देवी को 5 हजार रुपए उधार दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस लौटाने के लिए कहा तो बाला देवी ने 3500 रुपए दिए और कहा कि यह 4500 रुपए है। जब एक हजार रुपए कम देने बारे में पूछा तो उनकी चाची ने उन्हें अपमानित कर घर से भगा दिया, जिससे वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे।
बदला लेने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर बाला देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उनकी निशानदेही हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है।
एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कैराना थाने में भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी बालिस्टर और धर्म को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: Two real brothers killed their aunt in Shamli, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, shamli, crime news in hindi, crime news, shamli news, shamli news in hindi, real time shamli city news, real time news, shamli news khas khabar, shamli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved