शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
के सख्त निर्देशों के बाद अब शाहजहांपुर जिले के कार्यालयों को साफ
रखने के लिए देवी देवताओं का सहारा लिया जा रहा है। शाहजहांपुर
के विकास भवन में चढ़ने वाली सीढ़ियों के कोनो में आने जाने
वाले पान गुटखा खा कर थूंकते थे जिसके कारण विकास भवन में
गंदगी होती थी।
इसी को लेकर प्रशासन ने सीढ़ियों के पास
फिल्म पी.के. की तर्ज पर सीढ़ियों के कोनों में
विभिन्न देवी देवताओं की फोटो लगी टाइल्स लगवा दी। जिससे कोई गुटखा खाकर ना थूके। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि
इसमें गलत क्या है? हाईकोर्ट जा कर देखिए वहां भी देवी
देवताओं के चित्र बने टाइल्स लगाए गए हैं।
आईपीएल 2025 : आवेश खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हराया
दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
जेएनयू छात्र संघ चुनाव पर संकट, एबीवीपी ने चुनाव समिति पर लगाया पक्षपात का आरोप
Daily Horoscope