• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अचानक शाहजहांपुर पहुंचे सीएम,मची खलबली

Suddenly cm tour to Shahjahanpur - Shahjahanpur News in Hindi

शाहजहांपुर । जिले में सीएम योगी के अचानक औचक निरीक्षण से हङकंप मच गया। यहां सीएम योगी ने करीब दो घंटे तक रौजा मंडी समिति और गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। सीएम ने योगी ने गेहूं क्रय केंद्रों से दो रजिस्टर डीएम को सौंपे है। जिसकी जांच खुद डीएम करके सीएम योगी को सौपेंगे। माना जा रहा है कि रिपोर्ट मिलते ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस दौरान जो परेशान किसान थे उनको सीएम योगी के करीब नहीं पहुंचने दिया गया। सिर्फ उन किसानों को सीएम से मिलवाया गया जो अधिकारियों ने बेहद करीब है। इतना ही नहीं गन्ने सेंटर पर अपने सामने सीएम ने गन्ने से भरी ट्राली का वजन कराया और उसके बाद वहां से सीधे लखीमपुर के लिये रवाना हो गए। बता दे कि रविवार को सुबह 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ के औचक निरीक्षण का कार्यक्रम अचानक जिला प्रशासन के पास पहुंचा। उसके बाद पुलिस और प्रशासन मे हङकंप मच गया। दो घंटे के बाद सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाईन में उतरा। सबसे पहले सीएम योगी रौजा मंडी समिति पहुंचे जहां उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र पर जाकर तौल को लेकर किसानों से बात की। आरोप है कि जिला प्रशासन ने जिन किसानों को सीएम से मिलवाया वे प्रशासन के करीबी थे। उन्होंने सब कुछ ठीक ठाक बताया। जो वाकई परेशान थे उन किसानों को सीएम योगी के करीब नही जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suddenly cm tour to Shahjahanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, up cm yogi, shahjahanpur, shahjahanpur news, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shahjahanpur news, shahjahanpur news in hindi, real time shahjahanpur city news, real time news, shahjahanpur news khas khabar, shahjahanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved