शाहजहांपुर। जिले में एक सर्राफ की दुकान से पुलिस ने लाखों रुपए की स्मैक व अफीम बरामद करने के साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस अधीक्षक के.वी. सिंह ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर अल्लाहगंज पुलिस ने एक शराब की दुकान पर छापा मारा और वहां रखी 225 ग्राम स्मैक तथा ढाई किलो अफीम पुलिस ने कब्जे में लेते हुए आरोपी नीरज वर्मा तथा सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक व अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख से ऊपर है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अल्लाहगंज कस्बे के निवासी हैं तथा यह फुटकर बिक्री करते थे। वे कभी-कभार पार्टी मिलने पर यह सप्लाई का काम भी करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम का पहला संबोधन
सुंदर कांड की चौपाई 'भय बिनु होय ना प्रीति' सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
किसी भी खतरे को मारने में सक्षम है भारतीय नौसेना : वाइस एडमिरल एएन प्रमोद
Daily Horoscope