• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोलमोल जवाब न देकर कोडीन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं सपा अध्यक्ष: सुरेश खन्ना

Samajwadi Party President Should Explain the Truth Behind the Photo with the Codeine Mafia Instead of Giving Vague Answers: Suresh Khanna - Shahjahanpur News in Hindi

शाहजहांपुर । प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कार्रवाई का जिक्र किया। खन्ना ने साफ तौर पर कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कोडीन माफिया के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो आया है, इसलिए गोलमोल जवाब देने की बजाय वे कोडीन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं। पूरा देश इस फोटो के पीछे की बात जानना चाहता है। खन्ना ने कहा कि कफ सिरप से देश में हुई बच्चों की मौत पर भी सपा ने कुछ नहीं बोला। बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ की तस्करी हुई और इससे मौतें हुईं, लेकिन इस पर कुछ नहीं बोला गया। पकड़े गए लोगों का किसी न किसी रूप में समाजवादी पार्टी के लोगों से संबंध है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि इससे उत्तर प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है। बावजूद इसके योगी सरकार ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जिस प्रकार नशा मुक्त भारत हो, उसी प्रकार नशा मुक्त उत्तर प्रदेश भी हो। इसी के तहत व्यापक पैमाने पर कार्रवाई की गई है। कोडीन युक्त सिरप गंभीर खांसी के मरीजों के इलाज के लिए है। यह उन मरीजों को दिया जाता है जिन्हें डॉक्टर लिखते हैं। मेडिकल स्टोर के लिए अनिवार्य है कि उन्होंने किसे कितनी दवाई दी, इसका रजिस्टर मेंटेन करें।
खन्ना ने कहा कि इसकी स्मगलिंग बड़े पैमाने पर की गई। नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उसे नेपाल व बांग्लादेश भेजा गया। खन्ना ने बताया कि इस अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। एफएसडीए व पुलिस विभाग के सहयोग से एसआईटी बनाई गई। इसमें पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) एलआर कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। एसआईटी बड़े पैमाने पर जांच कर रही है। फिलहाल 33 जनपदों में 140 फर्मों के खिलाफ बीएनएस व एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जो चीज गंभीर खांसी के मरीजों के लिए थी, वो उन लोगों को न मिली। नशे के उद्देश्य से इसकी स्मगलिंग की गई।
उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान लेकर जांच कराई गई तो पता चला कि काफी लोग इसमें संलिप्त हैं। उन सबके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब तक 75 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 9.42 करोड़ रुपए का कफ सिरप सीज किया गया है। 12,65,455 कोडिन युक्त सिरप की बोतलें बरामद हुईं। खन्ना ने आश्वस्त किया कि जैसे-जैसे एसआईटी की जांच बढ़ेगी, इसमें जितने लोग भी शामिल पाए जाएंगे, उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samajwadi Party President Should Explain the Truth Behind the Photo with the Codeine Mafia Instead of Giving Vague Answers: Suresh Khanna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suresh khanna, codeine mafia, samajwadi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shahjahanpur news, shahjahanpur news in hindi, real time shahjahanpur city news, real time news, shahjahanpur news khas khabar, shahjahanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved