• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, 2027 में सपा को अस्तित्व बचाना मुश्किल होगा: नरेंद्र कश्यप

No one takes Rahul Gandhi seriously, SP will struggle to survive in 2027: Narendra Kashyap - Shahjahanpur News in Hindi

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को अब गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि उनके दावे अक्सर गलत साबित होते हैं। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। ददरौल क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक वर्ष के भीतर केंद्र की भाजपा सरकार गिरने का दावा किया था। इस पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां उनकी पार्टी चुनाव हार जाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी को कौन गंभीरता से लेता है। वह जो कहते हैं, अक्सर उसका उल्टा ही होता है। इसलिए उनके बयानों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और सरकार के कामकाज पर भरोसा जता रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मजबूत स्थिति में है और उसे जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है।
वहीं, वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए आने वाला चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही मन बना लिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंपी जाए।
मंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विपक्ष के दावों का जनता पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है और आगामी चुनावों में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No one takes Rahul Gandhi seriously, SP will struggle to survive in 2027: Narendra Kashyap
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra kashyap, rahul gandhi, sp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shahjahanpur news, shahjahanpur news in hindi, real time shahjahanpur city news, real time news, shahjahanpur news khas khabar, shahjahanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved