राजीव शर्मा, शाहजहांपुर। जिले में एक तरफा प्यार के चलते हैं प्रेमी ने
अपने सगे मामा की लड़की को इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी कि उसे उससे शादी
नहीं हो पा रही थी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि कल शनिवार सुबह परौर
थाना अंतर्गत खजूरी गांव में रहने वाले करमचंद की 15 साल की बेटी प्रियंका
को उस समय आरोपी पुष्पेंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वह अपने घर
में अकेली थी। आरोपी के तमंचा निकालते ही प्रियंका भयभीत होकर गांव में ही
रहने वाले अपने ताऊ के घर भागी। परंतु आरोपी ने पीछा करके ताऊ के घर में
घुसकर प्रियंका को गोली मार दी थी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
साक्य ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र बदायूं के मिडई नगला का रहने वाला है।
यह प्रियंका से शादी करना चाहता था और दो वर्षों से वह प्रियंका से प्यार
करता था। इसने प्रियंका को गोली इसलिए मार दी कि वह रिश्ते में उसके मामा की
लड़की लगती थी। परंतु मामा ने इसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते वो काफी नाराज हो गया था और प्रियंका को गोली मारने के बाद अपने
भी गोली मारना चाहता था। परंतु मौका नहीं मिल पाया। पुलिस ने कल रात उसे धान के खेतों से गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी
पुलिस ने बरामद किया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope