राजीव शर्मा, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में परास्नातक की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते कथित रूप से तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना रोजा पुलिस के मुताबिक थानान्तर्गत हथौड़िया गांव में एक ईंट भट्टे पर पसगवा क्षेत्र के रहने वाले यदुवीर मजदूरी करते हैं और वहीं भट्टे पर रहते हैं।
बुधवार सुबह उनकी पुत्री मकान के ऊपरी कमरे में थी तभी फायर की आवाज सुनकर वह ऊपर भागे तो देखा कि उनकी पुत्री मंजू 24 ने अपने पेट में गोली मार ली है। पुलिस के मुताबिक मंजू शहर के ही एक विद्यालय में परास्नातक की छात्रा है। मृतका के पिता यदुवीर ने बताया कि उनकी पुत्री एक पखवाड़े से गुमसुम सी रहती थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope