• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मथुरा से एक आरोपी गिरफ्तार

ATM replacement fraud gang busted, one accused arrested from Mathura - Shahjahanpur News in Hindi

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मथुरा से कौशल नारायण उर्फ रानू शर्मा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 25 एटीएम कार्ड, एक एलजी कंपनी का माइक्रोवेव ओवन, एक हैवल्स मिक्सर (750 वाट), और एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह और उसके दो अन्य साथी मिलकर एटीएम ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। तीनों दोस्त पहले कई दिनों तक रैकी करते और भीड़भाड़ वाले एटीएम चुनते थे। उनके शिकार आमतौर पर कम पढ़े-लिखे लोग होते थे। गिरोह के सदस्य एटीएम के बाहर और अंदर पोजिशन संभालते और लोगों को जल्दी-जल्दी काम करने के लिए प्रेरित करते, जिससे वे भ्रमित हो जाते। इस दौरान एक व्यक्ति पीड़ित का एटीएम पिन चुपके से देखता, और फिर सही मौका देखकर उनका एटीएम कार्ड बदल देता। बाद में, ये लोग बदले गए एटीएम कार्ड से शॉपिंग मॉल्स में खरीदारी करते और नकदी भी निकाल लेते थे। नगर के अपर पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ अब तक 6 मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए खुलासा करने वाली टीम को 5,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ATM replacement fraud gang busted, one accused arrested from Mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahjahanpur, fraud, gang, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shahjahanpur news, shahjahanpur news in hindi, real time shahjahanpur city news, real time news, shahjahanpur news khas khabar, shahjahanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved