• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीवार में दबकर 3 बच्चों की मौत, 2 अन्य घायल

3 children killed 2 others injured in wall collapse in shahjahanpur - Shahjahanpur News in Hindi

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मकान की नींव खोदने से भरभराकर गिरी कच्ची दीवार में दबकर 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक के .बी .सिंह ने बताया कि सुबह थाना कांट के सरथौली गांव में राम कुमार अपने मकान की दीवार बनाने के लिए नीब खोद रहा था इसी दौरान पड़ोस की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई दीवार गिरने से पास में ही खेल रहे बच्चे मलबे में दब गए। सिंह ने बताया कि चीख पुकार पर ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला जिनमें गणेश 12 शारदा 5 एवं शिवानी 10 की दबकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि प्रियांशु 4 एवं रामकुमार 40 गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक के .बी.सिंह ने पहुंचकर मौका मुआइना करने के साथ ही मृतकों के परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 children killed 2 others injured in wall collapse in shahjahanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 3 children killed 2 others injured in wall collapse in shahjahanpur, shahjahanpur top news, shahjahanpur latest news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shahjahanpur news, shahjahanpur news in hindi, real time shahjahanpur city news, real time news, shahjahanpur news khas khabar, shahjahanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved