• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमीन लोभी महिला का बड़ा कारनामा : ससुर-पति को मृत बताकर जमीन हड़पी, डीएम की जांच में हुआ खुलासा

Big feat of land-hungry woman, revealed in DM investigation - Sant kabir nagar News in Hindi

संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर में एक महिला ने जमीन हड़पने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। महिला ने अपने ससुर और पति को मृत बताकर उनके नाम की जमीन अपने नाम करवा ली और फिर उसी जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किसी और के नाम पर कर दिया। यह मामला तब सामने आया जब डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा हुआ। सबीना खातून ने वर्ष 2016 में अपने ससुर अली अहमद और पति शादाब को मृत घोषित कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जबकि अली अहमद की वास्तविक मृत्यु 2023 में हुई थी। महिला ने न केवल जमीन अपने नाम बैनामा करवाई, बल्कि उसे बाद में एक और व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके मोटा धन भी कमाया। इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार चंद्रिका प्रसाद शुक्ल की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है, क्योंकि उन्होंने इस फर्जीवाड़े को नजरअंदाज किया। डीएम ने तहसीलदार के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई का आदेश दिया है। जमीन के वास्तविक हिस्सेदारों ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट को निरस्त करने की मांग की है और उन्हें उनका हक वापस दिलाने की अपील की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे किस प्रकार की कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big feat of land-hungry woman, revealed in DM investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big, feat, land-hungry, woman, revealed, dm, investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sant kabir nagar news, sant kabir nagar news in hindi, real time sant kabir nagar city news, real time news, sant kabir nagar news khas khabar, sant kabir nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved