• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैंगरेप मामले में दो गिरफ्तार, एएसपी संभल ने किया खुलासा

Two arrested in gangrape case SSP Sambhal disclosed - Sambhal News in Hindi

संभल| बिहार के दरभंगा जिले की महिला बरेली काम की तलाश में आई थी, वहां पर गुन्नोर के कुछ लोगों ने महिला और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था | आरोपियों ने अपने घर लाकर दोनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया | महिला उनके चुंगल से किसी तरह छूटकर भागी, लेकिन उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और घर से फरार हो गए | जब महिला गुन्नोर कोतवाली अपनी रिपोर्ट लिखने गई तो कोतवाल ने महिला को टरका दिया था | बेचारी महिला किसी तरह राज्य मंत्री गुलाबो देवी के घर पहुंच गई | मंत्री के पति ने पुलिस को हड़काते हुए कोतवाल चंदोसी को रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए | मंत्री के दखल से आनन फानन में महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई | एसपी रवि शंकर छवि द्वारा खुलासे के लिए ए एस पी और सी ओ के साथ कोतवाल और स्वाट टीम को लगा दिया | पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर बदायूँ जनपद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया | आरोपियों के साथ साथ महिला की नाबालिग़ बेटी को भी आरोपियों के घर से बरामद किया | दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकद्दमा लिखा गया था |
गेंग रेप काण्ड का खुलासा करते हुए एएसपी पंकज कुमार पांडे ने बताया की चार अभियुक्त में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष की गिरफ़्तारी जल्दी कर ली जाएगी |
उक्त मामले में शिथिलता बरतने पर एएसपी द्वारा गुन्नोंर कोतवाल राजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two arrested in gangrape case SSP Sambhal disclosed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two arrested, gangrape case, ssp sambhal disclosed, sambhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sambhal news, sambhal news in hindi, real time sambhal city news, real time news, sambhal news khas khabar, sambhal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved