• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कालाबाज़ारी का राशन जब्त, 2500 बोरियां बरामद

Seized 2500 sacks and seized black rack of black bucks - Sambhal News in Hindi

संभल । उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार एक दम चरम सीमा पर पहुँच चुका है । गरीबों के हक़ पर डाका डाला जा रहा है ।कहीं तो किसान अपने राशन को अच्छे दाम में बेचने को परेशान है तो कहीं भ्रष्टाचार, लोग राशन की काला बाजारी कर रहे है । अब ऐसे में देखना होगा की गरीबों के पास पहुँचने वाला राशन उसको पर्याप्त मात्रा में मिलता है या नहीं । ताज़ा मामला यूपी के संभल से सामने आया है । जहाँ पर गरीबों पेट का निवाला ब्लैक में लेकर स्टाॅक किया जा रहा था। जनपद संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जुनावई में गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले बड़े रैकेट का एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने बड़ा खुलासा किया। राशन की कालाबाज़ारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसडीएम ने सूचना पर जय लक्ष्मी ट्रेडर्स गोदाम से स्टॉक बरामद किए हैं।राशन की कालाबाजारी करके स्टाॅक किया जा रहा था । कालाबाज़ारी माल की कीमत लाखों रुपय बताई जा रही है। ज़िले के आला अधिकारियों ने पहुँचकर गोदाम सील कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि गरीबों के पेट पर डाका डालने वालों पर कैसी कार्रवाई की जाती है या फिर सिर्फ खाना पूर्ति कर इतश्री कर ली जाती है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seized 2500 sacks and seized black rack of black bucks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seized 2500 sacks, seized black rack, black bucks, sambhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sambhal news, sambhal news in hindi, real time sambhal city news, real time news, sambhal news khas khabar, sambhal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved