• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभल : नगर पालिका ने 156 घंटे का महासफाई अभियान शुरू किया

Sambhal: Municipal Council Launches 156-Hour Mega Cleanliness Campaign - Sambhal News in Hindi

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नगरपालिका परिषद ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र मैदान और हयात नगर स्थित महामृत्युंजय तीर्थ पर 156 घंटे का महासफाई अभियान शुरू किया। यह कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के चल रहे सेवा पखवाड़ा पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिले को स्वच्छ बनाने के लिए महासफाई अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद ने भी लोगों से भी स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. मणि भूषण तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू, नगर पालिका टीम, सभासदों और 500 सफाईकर्मियों के साथ महासफाई अभियान शुरू किया। इसके साथ ही स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को स्वच्छता व श्रमदान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान 'एक दिन, एक साथ, एक घंटा' श्रमदान का संदेश देते हुए सभी ने सामूहिक रूप से महासफाई अभियान में हिस्सा लिया।
अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी संभल अच्छे स्थान पर रहा है। 2 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महाअभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हम लोगों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही है। यह अभियान पूरे जिले में गली-गली में चलाया जा रहा है। जितने भी लोग इस अभियान में जुड़े हैं, उन सभी लोगों को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू ने बताया कि सुबह से ही इस अभियान को शुरू किया गया। यह कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत किया जा रहा है। इस दौरान लोग एक-दूसरे से मिलकर जागरूक भी कर रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा रही है। अधिकारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sambhal: Municipal Council Launches 156-Hour Mega Cleanliness Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal council, sambhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sambhal news, sambhal news in hindi, real time sambhal city news, real time news, sambhal news khas khabar, sambhal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved