संभल। योगी
सरकार मे भी महिला की इज्जत महफूज नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ यौन अपराध
बढ़ रहे हैं। दिन प्रतिदिन महिला अपराधों में वृद्धि होती जा रही है। पुलिस
की कार्यप्रणाली में भी कोई सुधार दिखता नजर नही आ रहा।बिहार की महिला के
साथ रेप का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि हयातनगर पुलिस मामले को
दबाने के प्रयास में लगी रही। वह अब तक आरोपी को बचाने में लगी रही।हालांकि लोगों व उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मामला दर्ज किया ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली
की महिला से बिहार के युवक से शादी हुई थी। कुछ दिन तो दोनों बिहार रहे
उसके बाद बिहार के मधुबनी जिले के मधेपुर निवासी परिवार यूपी के संभल थाना हयातनगर क्षेत्र
के सरायतरीन पक्का बाग नया गांव में किराए पर रहता है। रविवार को महिला अपने
नौ माह के बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। महिला के अनुसार दोपहर एक बजे करीब
मकान की उपरी मंजिल पर खटपट की आवाज आने पर महिला उपर पहुंची तो देखा की।
वहां पडोस के दो युवक घर का सामान समेट रहा थे ।महिला ने इसका विरोध किया तो
आरोपी जुबैर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर
उसके कपड़े फाड दिए और महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।
उसके बाद आरोपी ने
महिला को जान से मारने की नीयत से दुपटटे से गला दबा दिया शोर मचने पर
आरोपी बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद महिला को बांधकर फरार हो गया ।
शोर की आवाज पर आस पडोस के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर महिला का पति भी
घर पहुंच गया । मौके पर डायल 100 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पीडिता को
हयातनगर थाने लेकर गयी।
वहीं महिला का आरोप है कि यहां थाना पुलिस ने महिला व
उसके पति को धमकाते हुए रेप संबंधी आरोप वापस लेने व मारपीट मे मुकदमा
दर्ज कराने का दबाव बनाया। लोगों ने पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिस पर पुलिस ने
आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। अब देखना होगा की बलात्कार का
बढ़ता ग्राफ यूपी पुलिस किया काम कर पाएगी। पुलिस कब तक आरोपियों को जेल की
सलाखों के पीछे भेजती है।
गांव-गरीब, किसान, और मध्यम वर्ग के साथ ही सभी के सपनों को पूरा करने वाला है बजट-मोदी
बजट में वित्तमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए बजट की 10 प्रमुख बातें..खबर सहित तस्वीरें
आम बजट : नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
Daily Horoscope