संभल,। उत्तरा प्रदेश में संभल जिले के शेर खां सराय गांव में आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। तहसील प्रशासन का दावा है कि लंबी जांच और एसडीएम न्यायालय में करीब एक वर्ष तक चली सुनवाई के बाद संबंधित भूमि को दोबारा आर्य समाज मंदिर और ग्रामसभा के नाम दर्ज कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि पर मौजूद मजार करीब 150 वर्ष पुरानी है और वर्षों से यहां धार्मिक गतिविधियां होती रही हैं।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले आर्य समाज मंदिर की ओर से शिकायत दी गई थी कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि वर्ष 1960 के दशक में चकबंदी के दौरान गाटा संख्या 103, 106 और 107 में करीब पांच बीघा और 3350 वर्ग मीटर भूमि आर्य समाज मंदिर के नाम दर्ज थी। इस भूमि के प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को पदेन रूप से सौंपी गई थी।
प्रशासन के अनुसार, समय के साथ मिलीभगत के जरिए भूमि के विभिन्न हिस्सों की बिक्री कर दी गई। इसके बाद संबंधित भूमि पर करीब आठ से दस मकान बन गए और एक मजार का निर्माण भी हो गया। शिकायत के बाद मामला एसडीएम न्यायालय पहुंचा, जहां करीब एक वर्ष तक सुनवाई चली और सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तहसील प्रशासन का कहना है कि सुनवाई के बाद एसडीएम न्यायालय ने भूमि को पुनः आर्य समाज मंदिर और प्रबंधक ग्रामसभा के नाम दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद अब कब्जेधारकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बाद भी यदि भूमि खाली नहीं की गई तो नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य आबादी के बीच स्थित इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। भूमि पर बने मकानों और मजार को लेकर अब आगे की कार्रवाई राजस्व अभिलेखों और न्यायालय के आदेश के आधार पर की जाएगी। उन्होंने ग्रामसभा से भी भूमि को अपने कब्जे में लेकर सार्वजनिक हित में उपयोग करने का अनुरोध किया है।
दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि संबंधित मजार कोई नया निर्माण नहीं है। स्थानीय निवासी सिदरा के अनुसार, मजार करीब 150 वर्ष पुरानी है और पीढ़ियों से यहां उर्स सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है कि उनके बुजुर्गों से भी इस मजार के पुराने होने की जानकारी मिलती रही है। उनका कहना है कि यह स्थान लंबे समय से धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है और आसपास के लोग नियमित रूप से यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है तो वे उपलब्ध पुराने दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखेंगे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि परिसर में दो मजार मौजूद हैं, जिन्हें दो भाइयों से संबंधित बताया जाता है। उनका दावा है कि कुल पांच भाइयों के नाम पर अलग-अलग स्थानों की पहचान बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर एक क्षेत्र को अली सराय के नाम से भी जाना जाता है, जबकि सरकारी अभिलेखों में यह इलाका शेर खां सराय के नाम से दर्ज है।
एक ओर राजस्व अभिलेखों और एसडीएम न्यायालय के आदेश के आधार पर प्रशासन भूमि को आर्य समाज मंदिर और ग्रामसभा की संपत्ति बता रहा है, वहीं स्थानीय लोग मजार को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल बताते हुए अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज पेश करने की बात कह रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि नियमानुसार नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

सीजेपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को लेकर उठाए सवाल

सीजेपी प्रदर्शन: अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope