संभल। मन्दिर से वापस लौट रही एक महिला पर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर बाइक पर सवार थे। पीड़िता काफी देर तक चीख-पुकार मचाती रही लेकिन जब तक लोग
पहुंचे हमलावर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के पिता ने बेटी के पति पर तेजाब फेंकने का आरोप
लगाया है। सुचना के बाद एसओ, सीओ, एएसपी ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल
की। पीड़िता के पिता जिला अस्पताल में
कर्मचारी है।
सपना (28) पुत्री भूकन निवासी महमूद खाँ
सराय की शादी 1 वर्ष पूर्व मुरादाबाद में हुई थी। शादी के
दो महीने बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद महिला अपने मायके में आकर
रहने लगी। 8 माह से पीड़ित महिला अपने मायके में रह रही
थी। शाम के वक्त सपना अकेली मन्दिर प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रही थी। तभी दो युवको ने एसिड अटैक कर दिया। जिससे महिला के हाथ पैर काफी झुलस गए।
आनन फानन में राहगीरों की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope