• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर इमरान मसूद ने जताया आभार, बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा

Imran Masood expressed gratitude upon being appointed as the working president of the Uttar Pradesh Congress Committee, saying, I will fulfill whatever responsibility the party gives me. - Saharanpur News in Hindi

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देती है, हम उसे निभाने के लिए तैयार रहते हैं। पार्टी ने हम पर भरोसा जताया है। इसके लिए मैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल का आभार व्यक्त करता हूं। सभी का धन्यवाद।" उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अजय राय को हटाने की भाजपा की आलोचना करने पर इमरान मसूद ने कहा, "दरअसल, वे (भाजपा) कांग्रेस से डरे हुए हैं। अजय राय बहुत ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष थे, और पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।" मुंबई में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, "विपक्ष और क्या करेगा? क्या घर बैठकर बर्तन साफ करेगा? विपक्ष का काम क्या है? आपने अराजकता फैला रखी है, आप पूरे देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। अगर आप सभी संस्थाओं पर कब्जा करके बैठ जाएंगे तो विपक्ष क्या करेगा?"
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनाव आयोग को लेकर 'फर्जी नैरेटिव' का खुलासा हो गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इमरान मसूद ने कहा, "चुनाव आयुक्त ने भरोसा तोड़ दिया है। चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं में वर्षों से जो भरोसा बना था, यह सरकार उस भरोसे को तोड़ रही है।"
सहारनपुर में अवैध मस्जिद को ध्वस्त किए जाने पर इमरान मसूद ने कहा, "जिस संपत्ति के मालिक आप हैं ही नहीं, जिसके मालिक आज तक मुसलमान रहे हैं, आपने उसे ध्वस्त कर दिया। क्या वह अतिक्रमण बन गया?"
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के 50-50 फॉर्मूले को लागू करने पर इमरान मसूद ने कहा, "हमारे प्रभारी जो भी कह रहे हैं, हम उसके साथ खड़े हैं। वही पार्टी की आधिकारिक लाइन है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Imran Masood expressed gratitude upon being appointed as the working president of the Uttar Pradesh Congress Committee, saying, I will fulfill whatever responsibility the party gives me.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imran masood, working president of the uttar pradesh, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharanpur news, saharanpur news in hindi, real time saharanpur city news, real time news, saharanpur news khas khabar, saharanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved