• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहारनपुर में 64 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गिरफ्तार

64 year old man beaten to death in Saharanpur son arrested - Saharanpur News in Hindi

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुक्म सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात को नानौता थाना पुलिस को एक 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के संबंध सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान गुडम्ब गांव के रूपचंद के रूप में हुई। मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज की गई। जिसमें मृतक के बड़े बेटे हुक्म सिंह उर्फ बिट्टू को नामजद किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने मृतक की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-64 year old man beaten to death in Saharanpur son arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saharanpur, crime, upnews, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharanpur news, saharanpur news in hindi, real time saharanpur city news, real time news, saharanpur news khas khabar, saharanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved