• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

Union Budget reflects continuity of inclusive development and all-encompassing empowerment: Mukhtar Abbas Naqvi - Rampur News in Hindi

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है। नकवी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की गर्जना और गूंज का 'गजट' है, जो 'विकसित भारत' की असाधारण क्षमता को साकार करने के संकल्प को मजबूती से दर्शाता है। यह बजट फटाफट की हड़बड़ी और खटाखट की गड़बड़ी से मुक्त है तथा विकास और विश्वास से युक्त है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक मुश्किलों और मंदी के माहौल के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की ताकत ने भारत की मजबूत और सफल यात्रा को निरंतर बनाए रखा है।
उन्होंने कहा कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत करने, बाहरी उथल-पुथल और आंतरिक चुनौतियों के बीच भरोसा और स्थिरता कायम रखने का रोडमैप पेश करता है।
नकवी ने बजट का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें वास्तव में बजट से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से परेशानी है, जिसने विपक्षी दलों की राजनीतिक गणित को बिगाड़ दिया है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं की बात करती है, तो वह दरअसल देश की 1.4 अरब आबादी की चिंता कर रही होती है। उन्होंने कहा कि पूरे बजट को ध्यान से देखने पर स्पष्ट हो जाता है कि यह समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस दौरान नकवी ने शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अजित पवार की मौत को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए थे। नकवी ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने वालों को शरद पवार ने स्वयं फटकार लगाई है और ऐसे मामलों में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों की विदेशी फंडिंग की एसआईटी जांच के मुद्दे पर भी नकवी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी स्कूल या शिक्षण संस्थान में मिसमैनेजमेंट है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। शिक्षण संस्थानों को आतंकवाद या अलगाववाद का केंद्र नहीं बनने दिया जा सकता। अगर कोई इस तरह की सोच रखता है, तो सरकार का सतर्क रहना और कार्रवाई करना पूरी तरह जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Budget reflects continuity of inclusive development and all-encompassing empowerment: Mukhtar Abbas Naqvi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukhtar abbas naqvi, union budget, budget, development, empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved